Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf: पढ़े मार्च महीना राजस्थान करेंट अफेयर्स बुलेट पॉइंट में

Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf

Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf : राजस्थान करेंट अफेयर्स 2022 के मार्च महीने का पूरा सार गर्भित Rajasthan current affairs की Pdf आपको दी जा रही है। इसमें आपको Rajasthan current affairs 2022 की 2 Pdf मिलेगी।  एक पीडीऍफ़ में बुलेट पॉइंट के माध्यम से राजस्थान करेंट अफेयर्स 2022 लिखा हुआ है। इसमें आप Reet 2022, vdo exam 2022 और जिसमे भी राजस्थान का करेंट अफेयर्स आता हो आप उसे Download कर सकते हो।

लेकिन दूसरी वाली Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf को स्पेशल Ras exam 2022 के लिए बनाई गई है। Ras Exam वाली पीडीऍफ़ में प्रश्न दी जा रहे है जो RAS MAINS के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है।

Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf Q 1 to Q 5

Q 1. राजस्थान के किन पाँच व्यक्ति को 21 मार्च, 2022 को पद्म पुरस्कार दिया गया ?

Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf

        पद्म भूषण         पद्मश्री
  1. देवेंद्र झाझरिया 
  2. राजीव महर्षि 
  1. अवनी लखेरा
  2. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
  3. राम दयाल शर्मा 
  1. देवेंद्र झाझरिया (जैवलिन थ्रोअर)
  • जन्म – 10 June 1981, चूरू, जाट परिवार 
  • पुरुष भाला फेंक एफ46
  • पैरालंपिक खेलों में तीन मेडल जीते है 
    1. पहला स्वर्ण पदक – पैरालंपिक एथेंस- 2004
    2. दूसरा स्वर्ण – रियो डी जनेरियो- 2016 
    3. तीसरा सिल्वर- टोक्यो पैरालंपिक गेम्स- 2020
  1. राजीव महर्षि
  • जन्म – 8 अगस्त 1955 जयपुर, UPSC के 1978 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी थे। 
  • भारत के 13वें कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक) भी रहे। 
  • बता दें कि महर्षि राज्य में वे वित्त से लेकर इंदिरा गांधी नहर बोर्ड और बीकानेर के डीएम से लेकर मुख्य सचिव तक विभिन्न पदों पर रहे।
  • राजस्थान के मुख्य सचिव – 21 दिसम्बर 2013 – 28 अक्टूबर 2014
  1. अवनी लखेरा (पैरा राइफल शूटर)
  • जन्म जयपुर 
  • दो पैरालंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। (दूसरे मेडल ब्रोंज था )
  • टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में स्वर्ण पदक जीता था। । वह पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला हैं। 
  1. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
  • जन्म- राजस्थान के सिरोही जिले के दोदुआ में 
  • फिल्म निर्माता, निर्देशक, स्क्रीनप्ले राइटर 
  • टेलीविजन धारावाहिक ‘चाणक्य’ के निर्देशन के साथ-साथ बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों एवं टेलीविज़न सीरीज़ ‘मृत्युंजय’ के निर्देशन सहित कला और सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।
  • द्विवेदी अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के निर्देशक और लेखक हैं। 
  1. राम दयाल शर्मा
  1. जन्म- समाई गांव (डीग) 
  2. राजस्थान में ‘ब्रज कोकिला’ और ‘ब्रज पपीहा’ के नाम से विख्यात है 
  3. भरतपुर के नामचीन नौटंकी कलाकार राम दयाल शर्मा रहशधारी घराना (सामई खेड़ा) से ताल्लुक रखते हैं।
  4. इससे पहले इनको संगीत नाटक अकादमी का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

Q 2.  राजस्थान किस स्थान पर 2 नए सोलर पार्क विकसित किये जायेंगे ?

उत्तर –  जैसलमेर एवं बीकानेर में 1800 मेगावाट क्षमता के दो नए सोलर पार्क विकसित किये जायेंगे। केन्द्र सरकार के नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्व्रारा पहले चरण में जैसलमेर में 800 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के माध्यम से विकसित की जायेगा। 

दूसरे चरण– बीकानेर में 1000 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम की सहायक कंपनी राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट के माध्यम से विकसित किए जाएंगे।

अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स 

  • वर्तमान में 2245 मेगावाट क्षमता का विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क भी राजस्थान के जोधपुर जिले के भडला में विकसित किए जाने का श्रेय भी राजस्थान को ही है।
  • जैसलमेर जिले के नोख में अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा 925 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क विकसित किया जा रहा है। 
  • इस तरह 10 गीगावाट (10,560 मेगावाट) सौर ऊर्जा विकसित करने वाला राजस्थान देश का पहला प्रदेश बन चुका है।

इसे भी पढ़े – Rsmssb Vdo Mains Syllabus 2022 In Hindi PDF & Exam Date, यहाँ से करें ग्राम विकास अधिकारी का सिलेबस, देखिए

Q 3 . ई-वेस्ट संग्रहण अभियान का तीसरा चरण किन -किन जिले में प्रारम्भ हुआ ?

उत्तर – तीसरा चरण में अजमेर, पाली, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं व सीकर में मोबाइल द्वारा ई-वेस्ट संग्रहण ड्राईव अभियान शुरू किया गया। तृतीय चरण में मण्डल द्वारा गोदरेज के साथ मिलाकर कार्य करेगी। 02 मार्च, 2022  को  राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने तृतीय चरण का आरम्भ किया।

    1. पहला चरण जयपुर, कोटा और उदयपुर में 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2021 के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में ही आयोजित किया गया, जिसमें 11 मीट्रिक टन ई-वेस्ट एकत्रित किया गया था।
    2. दूसरा चरण भीलवाड़ा, जोधपर, अलवर और भिवाड़ी में 14-26 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया गया, जिसमें 66.2 मीट्रिक टन ई-वेस्ट एकत्र किया गया।

Q 4 . राजस्थान से नारी शक्ति पुरस्कार से किसको सम्मानित किया ? 

उत्तर -08 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर राष्ट्रपति ने 29 महिलाओं को महिला पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसमें भारतीय लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए राजस्थान की मांड और भजन लोकगीत गायिका बतुल बेगम को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf Q 5 to 10

Q  5 . राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह 2022 का आयोजन कहाँ हुआ ?

उत्तर – 01 मार्च, 2022 को राजस्थान के संस्कृति युवा संस्था द्वारा जयपुर स्थित होटल उनियारा में राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह-2022 का आयोजन किया गया।

Q 6 . किसको व्यक्ति को तीसरी राष्ट्रीय युवा संसद में द्वितीय स्थान मिला है ?

उत्तर – राजस्थान के सिद्धार्थ जोशी को द्वितीय स्थान मिला।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 11 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। 

    1. प्रथम स्थान – भोपाल की रागेश्वरी अंजना को, ने 
    2. द्वितीय स्थान- सिद्धार्थ जोशी (डूंगरपुर)
    3. तृतीय स्थान- बठिंडा की अमरप्रीत कौर 

Q 7 . राजस्थान की किस कम्पनी को  ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार’ (खनन) से सम्मानित किया गया ?

उत्तर – RSMML एवं बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी लिमिटेड ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित

  1. 09 मार्च, 2022 को राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) एवं इसकी बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी लिमिटेड को ।
  • वर्ष 2019 व 2020 का पुरस्कारRSMML 
  • वर्ष 2017 एवं 2018 का – बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी लिमिटेड

केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा खदानों के सुरक्षा मापदंडों के बीच स्वास्थ्य प्रतिस्पर्द्धा को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का यह पुरस्कार कोयला, धातु और तेल के खदानों को हर साल 2 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाते है। 

इसे भी पढ़े – Reet 2022 Application Form: Apply Online कैसे करें, देखे ये 12 सिंपल स्टेप

Q 8. राज्य के किस किस उपखंड में खुलेंगे औद्योगिक क्षेत्र

उत्तर – 14 मार्च, 2022 को राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने विधानसभा में बताया है कि देश में पहली बार राजस्थान में अभिनव प्रयोग करते हुए प्रत्येक उपखंड पर औद्योगिक क्षेत्र खोले जाने का निर्णय लिया गया है। रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों से वंचित 153 उपखंडों में से 129 उपखंडों में भूमि चिह्नित कर ली गई है। 45 उपखंडों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 2100 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। अभी तक 370 औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए इनमें 41600 इकाईयाँ उत्पादनरत् हैं।

Q 9 . तंबाकू मुक्त राजस्थान हेतु राज्यस्तरीय कार्यशाला कहा से किसने किया ?

उत्तर – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में राज्य स्वास्थ्य परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) में ‘तंबाकू मुक्त राजस्थान’ बनाने 100 दिवसीय कार्ययोजना को 02 मार्च, 2022 को शुरू किया।  

Q 10. निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 

उत्तर – 25 मार्च, 2022 को नीति आयोग ने दूसरा निर्यात तैयारी सूचकांक’ (EPI) 2021 जारी किया गया।इसमें राजस्थान की ओवरऑल रैकिंग = 11वें स्थान (47.13 के स्कोर) और लैंडलॉक्ड स्टेट्स की श्रेणी में राजस्थान 47.13 के स्कोर के साथ ही 6वें स्थान पर रहा।

Rajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf Q 11 to Q 13

Q 11 . आज़ादी का अमृत महोत्सव के शुरुआत कब गई ? 

उत्तर – राजस्थान में 12 मार्च को दांडी मार्च की वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई थी। इस आयोजन में राजस्थान देश में चौथे पायदान पर पहुँचा। इसके बाद से विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को भारत सरकार के, इस हेतु बनाए गए पोर्टल पर अपलोड किया जाता रहा है।

नई दिल्ली में राजस्थान उत्सव 24 मार्च, 2022 को राजस्थान स्थापना दिवस (30 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित राजस्थान उत्सव का नई दिल्ली के बीकानेर हाउस परिसर में विधिवत् शुभारंभ हुआ था जो 31 मार्च, 2022 तक चला था।

Q 12.  ऑल इंडिया इंटर ज़ोनल हॉकी (महिला) चैंपियनशिप कहा आयोजियत की गई ?

उत्तर – मेज़बानी  – 21 से 27 मार्च, 2022 , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की में एस्ट्रोटर्फ कोर्ट पर ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी (महिला) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।

आयोजन स्थल – महाराणा प्रताप खेल गाँव (चित्रकूटनगर) स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ में किया गया।

चैंपियन बना – मध्य प्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर

Q 13. राज्य में कितने नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जायेंगे ?

उत्तर- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण 2022-23 की अनुपालना में राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा 179 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने हेतु स्वीकृति जारी की गई। इन का विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रारंभ होगा।

DownloadRajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf Bullet Point

DownloadRajasthan current affairs 2022 in hindi Pdf

Newsguruzi Homepage Homepage 
Exam Update Join Telegram Exam Update
Rajasthan old Paper Join Telegram Rajasthan old Paper

Leave a Comment